गुरुवार 21 मई 2026 - 17:21
सभी धर्म मूल रूप से अपने घोषणापत्र और संदेश से ही पहचाने जाते हैं: मुक़र्रेरीन

"प्रगतिशील एवं अग्रणी हौज़ा" के घोषणापत्र के अंतर्राष्ट्रीय पहलुओं पर आयोजित दूसरी बैठक में वक्ताओं ने शहीद रहबर (रह.) के सामरिक और ऐतिहासिक संदेश को "इस्लामी सभ्यता का मार्गदर्शी नक्शा", "हौज़ा का वैश्विक घोषणापत्र", "उम्मत-निर्माता दस्तावेज़" और "हौज़ात-ए-इल्मिया के ऐतिहासिक स्थान के पुनर्निर्धारण के लिए एक योजना" करार दिया।

हौज़ा न्यूज़ एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, हौज़ा-ए-इल्मिया के मीडिया और साइबर स्पेस सेंटर में "मरकज़-ए-हौज़ा-ए-पिशरो-ओ-सरआमद" (प्रगतिशील एवं श्रेष्ठ हौज़ा केंद्र) के तहत आयोजित इस बैठक में हौज़ा-ए-इल्मिया के अंतर्राष्ट्रीय मामलों के संरक्षक हुज्जतुल-इस्लाम वल मुस्लेमीन सैयद मुफीद हुसैनी कोहसारी, हौज़ा-ए-इल्मिया के अंतर्राष्ट्रीय मामलों के उप संरक्षक हुज्जतुल-इस्लाम वल मुस्लेमीन मोहम्मद रज़ा बरतह और हौज़ा-ए-इल्मिया क़ुम के शिक्षक हुज्जतुल-इस्लाम वल मुस्लेमीन मोहम्मद रज़ा फल्लाह शिरवानी ने "प्रगतिशील एवं श्रेष्ठ हौज़ा" के बारे में शहीद रहबर (रह.) के सामरिक संदेश के सभ्यतागत और अंतर्राष्ट्रीय पहलुओं की समीक्षा की।

वक्ताओं ने इस बात पर जोर दिया कि "प्रगतिशील एवं श्रेष्ठ हौज़ा" का घोषणापत्र केवल एक नसीहत भरा पाठ या हौज़े के प्रशासन के लिए एक आंतरिक दस्तावेज़ नहीं है, बल्कि उन्होंने इसे "इस्लामी सभ्यता का मार्गदर्शी नक्शा", "हौज़ा का वैश्विक घोषणापत्र", "उम्मत-निर्माता दस्तावेज़" और "हौज़ात-ए-इल्मिया के ऐतिहासिक स्थान के पुनर्निर्धारण के लिए एक योजना" करार दिया।

उनके अनुसार, यह दस्तावेज़ हौज़ा-ए-इल्मिया को केवल एक शैक्षणिक या शोध संस्थान के स्तर से ऊपर उठाकर एक सभ्यतागत भूमिका, वैश्विक वैज्ञानिक संदर्भ और उपनिवेशवादी व्यवस्था के खिलाफ पहली पंक्ति की भूमिका के रूप में परिभाषित करता है।

सभी धर्म मूल रूप से अपने घोषणापत्र और संदेश से ही पहचाने जाते हैं: मुक़र्रेरीन

हुज्जतुल-इस्लाम वल मुस्लेमीन सैयद मुफीद हुसैनी कोहसारी ने शहीद रहबर (रह.) के ऐतिहासिक संदेश की ओर इशारा करते हुए कहा: यह घोषणापत्र हौज़ात-ए-इल्मिया के लिए एक ऐतिहासिक दस्तावेज़ है और इसके विभिन्न पहलुओं का पुनर्मूल्यांकन करना आवश्यक है। इसी कारण शैक्षणिक, शोध, प्रचार एवं सामरिक दृष्टिकोण से कई बैठकें आयोजित की जा रही हैं और हौज़ा के अंतर्राष्ट्रीय विभाग ने भी अपना कर्तव्य समझा है कि वह अंतर्राष्ट्रीय दृष्टिकोण से इस संदेश की समीक्षा करे।

उन्होंने कहा: "प्रगतिशील एवं श्रेष्ठ हौज़ा" के घोषणापत्र पर हावी आत्मा मूल रूप से वैश्विक और सभ्यतागत है। उनके अनुसार, इस संदेश को हौज़ा का "वैश्विक घोषणापत्र" समझना चाहिए – एक ऐसा दस्तावेज़ जिसके शुरू से अंत तक उम्मत-निर्माता और सभ्यतागत दृष्टिकोण मौजूद है।

सभी धर्म मूल रूप से अपने घोषणापत्र और संदेश से ही पहचाने जाते हैं: मुक़र्रेरीन

हुज्जतुल-इस्लाम वल मुस्लेमीन मोहम्मद रज़ा बरतह ने "प्रगतिशील एवं श्रेष्ठ हौज़ा" के घोषणापत्र को "जीवन प्रदान करने वाला संदेश" करार दिया और कहा: धर्म मूल रूप से अपने घोषणापत्र और संदेश से ही पहचाने जाते हैं और शहीद रहबर (रह.) का यह संदेश भी हौज़ा को एक नई वास्तविकता से परिचित कराता है – एक ऐसी वास्तविकता जिसे यदि सही रूप से समझ लिया जाए तो हौज़े में जिम्मेदारी का एहसास और एक नई प्रेरणा पैदा होगी।

सभी धर्म मूल रूप से अपने घोषणापत्र और संदेश से ही पहचाने जाते हैं: मुक़र्रेरीन

बैठक के अंतिम भाग में हौज़ा-ए-इल्मिया क़ुम के शिक्षक हुज्जतुल-इस्लाम वल मुस्लेमीन मोहम्मद रज़ा फल्लाह शेरवानी ने इस घोषणापत्र के ऐतिहासिक महत्व पर जोर देते हुए कहा: यदि हौज़ा और समाज इस संदेश को गंभीरता से लें, तो यह संदेश मनुष्यों और संस्थानों को ऊंचा उठाने तथा उनके सामने नए क्षितिज खोलने की क्षमता रखता है।

उन्होंने कहा: जब कभी हौज़ा फला-फूला, इस्लामी सभ्यता भी फली-फूली और जब कभी हौज़ा कमजोर हुआ, इस्लामी समाज भी जड़ता और पिछड़ेपन का शिकार हुआ।

हुज्जतुल-इस्लाम वल मुस्लेमीन फल्लाह शेरवानी ने क्षेत्र के देशों विशेषकर इराक और यमन के साथ हौज़ा के सक्रिय सहयोग की आवश्यकता पर जोर देते हुए कहा: इस्लामी दुनिया में अपार संभावनाएं मौजूद हैं जो अभी तक सही रूप से सक्रिय नहीं हुई हैं। हौज़ा को चाहिए कि वह सभ्यतागत नेतृत्व के स्तर पर इस्लामी दुनिया के साथ अपने वैज्ञानिक और बौद्धिक संपर्कों को बढ़ाए।

टैग्स

आपकी टिप्पणी

You are replying to: .
captcha